बजट सत्र में NEET पर घमासान, राहुल गांधी ने परीक्षा प्रणाली को बताया धोखधड़ी 

बजट सत्र के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट लीक मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली में कई समस्याएं हैं।

Jul 22, 2024 - 12:33
 18
बजट सत्र में NEET पर घमासान, राहुल गांधी ने परीक्षा प्रणाली को बताया धोखधड़ी 
बजट सत्र में NEET पर घमासान, राहुल गांधी ने परीक्षा प्रणाली को बताया धोखधड़ी 
Advertisement
Advertisement

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। वहीं, बजट कल यानी 23 जुलाई को पेश किया जाएगा। संसद का सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार की ओर से 6 विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री दोपहर 12 बजे लोकसभा तो दोपहर 2 बजे राज्यसभा में रिपोर्ट पेश करने वाली हैं।

राहुल गांधी ने परीक्षा प्रणाली को बताया धोखाधड़ी 

बजट सत्र के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट लीक मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली में कई समस्याएं हैं। मुद्दा यह है कि देश में लाखों छात्र हैं जो इस बात से बेहद चिंतित हैं कि क्या हो रहा है और उनका मानना ​​है कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक धोखाधड़ी है। लाखों लोग मानते हैं कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है, तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली को खरीद सकते हैं और यही भावना विपक्ष की भी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow