मोहाली भी चंडीगढ़ की तर्ज पर होगा हाईटेक, पूरे शहर में लगेंगे 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे
मोहाली भी अब हाईटेक होने जा रहा है। इसी कड़ी में मोहाली विधायक कुलवंत सिंह ने सिटी सर्विलेंस एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का शिल्यानस किया।
![मोहाली भी चंडीगढ़ की तर्ज पर होगा हाईटेक, पूरे शहर में लगेंगे 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे](https://mhone.in/uploads/images/202407/image_870x_6686603acccc0.webp)
मोहाली भी चंडीगढ़ की तर्ज पर अब हाईटेक होने जा रहा है। इसी कड़ी में मोहाली विधायक कुलवंत सिंह और डीजीपी शरद सत्य चौहान ने सिटी सर्विलेंस एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम 'का शिल्यानस किया। अब इसके तहत शहर में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
17 करोड़ का है प्रोजेक्ट
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली में भी हाईटेक सीसीटीवी कैमरों की मदद से ई-चालान काटे जायेंगे। मोहाली के 18 जंक्शन पर करीब 450 हाईटेक सीसीटीवी हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगेंगे। 17 करोड़ की लागत से यह प्रोजेक्ट पूरा होगा। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सहित अपराधिक गतिविधियों पर भी काबू पाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
What's Your Reaction?
![like](https://mhone.in/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://mhone.in/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://mhone.in/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://mhone.in/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://mhone.in/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://mhone.in/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://mhone.in/assets/img/reactions/wow.png)