पंजाब और फिनलैंड के बीच MoU साइन,  शिक्षकों की विश्वस्तरीय ट्रेनिंग के लिए मान सरकार का बड़ा फैसला 

पंजाब की मान सरकार ने अपने शिक्षकों की विश्वस्तरीय ट्रेनिंग के लिए फ़िनलैंड भेजने का फ़ैसला लिया है। आज इसके लिए पंजाब सरकार और फ़िनलैंड के बीच MoU साइन हुआ।

Sep 27, 2024 - 14:08
 15
पंजाब और फिनलैंड के बीच MoU साइन,  शिक्षकों की विश्वस्तरीय ट्रेनिंग के लिए मान सरकार का बड़ा फैसला 
Advertisement
Advertisement

पंजाब की मान सरकार ने अपने शिक्षकों की विश्वस्तरीय ट्रेनिंग के लिए फ़िनलैंड भेजने का फ़ैसला लिया है। आज इसके लिए पंजाब सरकार और फ़िनलैंड के बीच MoU साइन हुआ। MoU साइन होने के अवसर पर पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। 

3 सप्ताह के लिए भेजा जाएगा फिनलैंड

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार 72 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को 3 सप्ताह के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए फिनलैंड के तुर्कू विश्वविद्यालय भेजा जाएगा। बता दें कि इससे पहले यह सिंगापुर में 198 प्रिंसिपलों और IIM अहमदाबाद में 100 हेडमास्टरों के सफल प्रशिक्षण के बाद यह फैसला लिया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow