मन की बात : PM मोदी ने साझा किए AI से लेकर अंतरिक्ष तक सभी विषयों पर अपने विचार
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत में विज्ञान एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है, कुछ दिन पहले हमारे छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में पदक जीत कर विश्व भर में भारत का नाम रोशन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 124वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी। देशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा और जैवविविधता को बचाने के लिए पूरे देश में प्रयास किए जाएंगे, इससे हमारा प्राचीन ज्ञान केवल किताबों या दीवारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नई पीढ़ी की सोच का हिस्सा बनेगा।
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत में विज्ञान एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है, कुछ दिन पहले हमारे छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में पदक जीत कर विश्व भर में भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने आगे कहा कि गणित की दुनिया में भारत ने अपनी पहचान को और भी मजबूत किया है साथ ही उन्होंने गणितीय ओलंपियाड में पदक जीतने वालों को भी बधाई दी।
What's Your Reaction?