‘विकसित कृषि संकल्प’ अभियान का शुभारंभ, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने किया शुभारंभ

इस अभियान के जरिए कृषि विज्ञानिकों की टीमें रोजाना तीन गांवों में जाकर किसानों को नई तकनीक से खेती करने की जानकारी देंगी

May 29, 2025 - 19:59
 20
 ‘विकसित कृषि संकल्प’ अभियान का शुभारंभ, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने किया शुभारंभ

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने श्री फतेहगढ़ साहिब से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की, इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के कई जिलों में 15 दिनों तक विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।

इस अभियान के जरिए कृषि विज्ञानिकों की टीमें रोजाना तीन गांवों में जाकर किसानों को नई तकनीक से खेती करने की जानकारी देंगी, आगे उन्होंने कहा कि पंजाब में कृषि को बढ़ावा देने के लिए बीजों पर सब्सिडी दी जा रही है, साथ ही उन्होंने कहा कि भूजल को बचाने के लिए किसानों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के भी प्रयास किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow