Tuesday, March 10, 2026
Home Current News BSF और पंजाब पुलिस का संयुक्त अभियान, अमृतसर और तरनतारन से दो...

BSF और पंजाब पुलिस का संयुक्त अभियान, अमृतसर और तरनतारन से दो ड्रोन बरामद

Advertisement

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे संयुक्त तलाशी अभियान में सफलता हासिल की हैं, इस दौरान BSF और पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर जिलों से 2 ड्रोन, 1 पिस्तौल, 6 पिस्तौल मैगजीन और नशीला पदार्थ बरामद किया हैं।

BSF को अमृतसर के दाओके गांव से एक ड्रोन और छह पिस्तौल मैगजीन बरामद हुई, इसके बाद तरनतारन के वान गांव के पास एक क्षतिग्रस्त डीजेआई माविक-3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया गया, बीएसएफ और पंजाब पुलिस की ये कार्रवाइ प्रदेश में सतर्कता और प्रतिबद्धता को उजागर करती है।