हरियाणा में JJP इस पार्टी के साथ करेगी गठबंधन, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आज कर सकते हैं ऐलान 

पिछली बार भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने वाली जेजेपी इस बार किस पार्टी के साथ चुनाव लड़ेगी, इस पर भी काफी चर्चा हो रही है। हालांकि आज पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इसे लेकर एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। 

Aug 27, 2024 - 12:20
 24
हरियाणा में JJP इस पार्टी के साथ करेगी गठबंधन, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आज कर सकते हैं ऐलान 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब कम ही समय बचा है। ऐसे में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। वहीं, पिछली बार भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने वाली जेजेपी इस बार किस पार्टी के साथ चुनाव लड़ेगी, इस पर भी काफी चर्चा हो रही है। हालांकि आज पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इसे लेकर एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। 

दुष्यंत चौटाला आज करेंगे ऐलान 

माना जा रहा है कि हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला इस नए राजनीतिक गठबंधन का ऐलान आज दिल्ली में कर सकते हैं। इस दौरान उनके साथ एएसपी पार्टी के फाउंडर और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद भी मौजूद रहेंगे। वहीं, इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने इंडिया गठबंधन में जाने के संकेत भी दिए थे। तो वहीं, भाजपा के साथ गठबंधन करने से साफ मना कर दिया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow