JJP के विधायक ने समर्थकों के साथ थाम कांग्रेस का ‘हाथ’, भूपेंद्र हुड्डा ने फैसले को बताया सही

जेजेपी के बागी विधायक रामकरण काला ने अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया।

Aug 22, 2024 - 14:58
 26
JJP के विधायक ने समर्थकों के साथ थाम कांग्रेस का ‘हाथ’, भूपेंद्र हुड्डा ने फैसले को बताया सही
JJP के विधायक ने समर्थकों के साथ थाम कांग्रेस का ‘हाथ’, भूपेंद्र हुड्डा ने फैसले को बताया सही

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : जेजेपी के बागी विधायक रामकरण काला ने अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। भूपेंद्र हुड्डा ने रामकरण काला की ओर से इसे सही समय पर लिया गया सही फैसला करार दिया गया। 

भूपेंद्र हुड्डा का दावा

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में सत्ता में वापसी करने जा रही है। हुड्डा ने कहा कि आज कईं दलों के नेताओं में कांग्रेस में शामिल होने की होड़ लगी हुई है। इससे साथ है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस ही प्रदेश में सकर बनाएगी।

लोगों की आवाज के रूप में उभरी कांग्रेस

कांग्रेस में शामिल होने पर रामकरण काला ने कहा कि कांग्रेस राज्य में लोगों की आवाज के रूप में उभरी है। लोग कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए अब केवल चुनाव की तारीख का इंतजार कर रहे हैं।  इन नेताओं ने भी थामा कांग्रेस का हाथ: प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान, भाजपा और जेजेपी के कई नेता इस पुरानी पार्टी में शामिल हुए हैं। उदय भान ने कहा पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और भाजपा और जेजेपी ने राजनीतिक जमीन खो दी है।

अब जनता एक  अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार कर रही है ताकि कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बन सके। पार्टी के बयान के अनुसार काला के अलावा कुलदीप काकराण (2014 चुनाव में खरखौदा से BJP उम्मीदवार रहे), जय सिंह बिश्नोई (पूर्व सूचना आयुक्त), विजय यादव (उप-प्रधान आम आदमी पार्टी, गुरुग्राम), वीना चौधरी (चेयरमैन, नारी वेलफेयर सोसाइटी), तरसेम सिंह (चेयरमैन ब्लॉक समिति, शाहबाद), लाभ सिंह (उप-प्रधान ब्लॉक समिति), डॉ. विजय दहिया (प्रदेश संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ, भाजपा हरियाणा), देवेंद्र लोहान (पूर्व प्रधान, जिला बार एसोसिएशन जींद) और आशीष देशवाल (उप प्रधान जिला बार एसोसिएशन, जींद) के साथ अन्य कईं नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow