Tuesday, March 3, 2026
Home Current News उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर

Advertisement

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कमर को तोड़ने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से लगातार ऑपरेशन चालाया जा रहा है इसी कड़ी में उरी सेक्टर में आतंकी गतिविधि की सूचना पर सुरक्षाबलों कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को उरी में आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने अपनी निगरानी को और ज्यादा बढ़ा दिया इस दौरान नियंत्रण रेखा (LOC) पर एक शख्स दिखाई दिया, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे चेतावनी दी गई, बावजूद इसके जब वो सीमा की ओर बढ़ा तो सुरक्षाबलों ने उसे ढेर कर दिया इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने इलाके में अपनी गश्त को बढ़ा दिया है।