Tuesday, March 3, 2026
Home Current News पहलगाम हमले के बाद भारत का सख्त रवैया, पाकिस्तान के खिलाफ लिए...

पहलगाम हमले के बाद भारत का सख्त रवैया, पाकिस्तान के खिलाफ लिए कड़े फैसले 

Advertisement

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए पांच बड़े फैसले लिए हैं।

1. सिंधु जल समझौता स्थगित : विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का फैसला लिया है। साथ ही कहा गया है कि जब तक पाकिस्तान सीमापार हो रही आतंकवादी गतिविधि के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाता तब तक यह संधि स्थगित रहेगी।

2. अटारी एकीकृत चेक पोस्ट को बंद करने का फैसला

3. इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने अधिकारियों को
वापिस बुलाने का फैसला

4. नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत पाकिस्तानी अधिकारियों को भारत छोड़ने का आदेश

5. SVES वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटों के भीतर देश छोड़ने का आदेश