भारतीय रेलवे ने स्वीकार किया विनेश फोगाट का इस्तीफा 

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं, इसके साथ ही उन्होंने इंडियन रेलवे से अपने पदों से इस्तीफा भी दे दिया था।

Sep 9, 2024 - 12:26
 23
भारतीय रेलवे ने स्वीकार किया विनेश फोगाट का इस्तीफा 

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं, इसके साथ ही उन्होंने इंडियन रेलवे से अपने पदों से इस्तीफा भी दे दिया था। अब भारतयी रेलवे ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विनेश और बजरंग ने पहलवानी में देश का नाम रोशन करने के बाद सियासत में अपनी किस्तम आजमाने का फैसला किया है। बता दें कि विनेश फोगाट को कांग्रेस की तरफ से जुलाना विधानसभा सीट से टिकल मिला है।  

हरियाणा में 5 अक्टूबर को होगा चुनाव

बात दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को चुनाव होगा। वहीं, मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। बता दें कि इससे पहले यह तारीख 1 और 4 अक्टूबर थी लेकिन चुनाव आयोग ने इसमें बदलाव कर दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow