Tuesday, March 3, 2026
Home Current News प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह का आयोजन, CM सैनी ने 6 फिल्म के...

प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह का आयोजन, CM सैनी ने 6 फिल्म के निर्माताओं को जारी की सब्सिडी

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा फिल्म नीति के तहत 6 फिल्म के निर्माताओं को सब्सिडी जारी की है, चंडीगढ़ में आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह में गवर्निंग काउंसिल द्वारा चयनित फिल्मों को 2-2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

इनमें छलांग‘, ‘तेरा क्या होगा लवली‘, ‘तेरी मेरी गल बन गईऔर फुफड़ जीफिल्म शामिल हैं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि, सरकार ने प्रदेश में दो चरणों में फिल्म सिटी की स्थापना का निर्णय लिया है।

इसके पहले चरण में पंचकूला के पिंजौर में 100 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी बनाई जा रही है, दूसरे चरण में गुरुग्राम में फिल्म सिटी विकसित की जाएगी, जहां जमीन चयन की प्रक्रिया चल रही है।