अगर नहीं छोड़ी ये 5 आदतें तो 25 की उम्र में किडनी हो जाएगी कमजोर

इनमें किडनी से जुड़ी बीमारियां भी शामिल हैं। डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अलावा जीवनशैली और खान-पान का भी किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है।

Mar 13, 2025 - 17:22
 11
अगर नहीं छोड़ी ये 5 आदतें तो 25 की उम्र में किडनी हो जाएगी कमजोर
Advertisement
Advertisement

स्वस्थ जीवन जीने के लिए शरीर का फिट रहना बहुत जरूरी है। खान-पान और जीवनशैली का असर व्यक्ति के शरीर पर पड़ता है। हम जो भी खाते हैं, उससे हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। हमारी जीवनशैली हमें फिट और स्वस्थ रखने में मदद करती है। लेकिन आजकल कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बहुत आम होती जा रही हैं। इनमें किडनी से जुड़ी बीमारियां भी शामिल हैं। डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अलावा जीवनशैली और खान-पान का भी किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है।

किडनी हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर में फिल्टर की तरह काम करती है। जो हमारे शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालती है। किडनी की बीमारियों को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। ऐसे में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान के साथ-साथ जीवनशैली पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। हमारी कुछ आदतें किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

किडनी की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। माना जाता है कि 25 की उम्र के बाद किडनी की कार्यप्रणाली प्रभावित होने लगती है, अगर समय रहते इन आदतों को ठीक नहीं किया गया तो आगे चलकर यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी गलत आदतें हैं जो किडनी को कमजोर बना सकती हैं।

ये आदतें किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं

पर्याप्त पानी न पीना
डॉक्टर का कहना है कि कई लोग दिनभर में पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं। जिसकी वजह से किडनी पर काफी दबाव पड़ता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। जब हम कम पानी पीते हैं तो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ और अवशिष्ट पदार्थ किडनी से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाते हैं।

ज्यादा नमक और जंक फूड
आजकल लोग जंक फूड और फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं। इसमें बहुत ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड चीजों का इस्तेमाल होता है। ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और इसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है।

कुछ तरह की दवाइयां
कई लोग सिर दर्द, बदन दर्द, कमर दर्द या कोई छोटी-मोटी बीमारी होने पर तुरंत पेनकिलर या दर्द निवारक दवाइयां लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दवाइयों का ज्यादा सेवन करने से धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचता है और अगर इनका सेवन लंबे समय तक किया जाए तो इससे किडनी फेल भी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी तरह की पेनकिलर या दवा नहीं लेनी चाहिए।

बार-बार पेशाब रोकना

कुछ लोग बार-बार पेशाब आने के बावजूद पेशाब रोककर रखते हैं। लेकिन यह आदत किडनी के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है। पेशाब रोकने से मूत्राशय और किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और यह धीरे-धीरे किडनी को कमजोर कर सकता है।

शराब और सिगरेट

आजकल युवाओं में शराब और सिगरेट पीने का चलन बहुत बढ़ गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शराब और सिगरेट का सीधा असर किडनी पर भी पड़ता है। क्योंकि शराब पीने से यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे किडनी पर इसे साफ करने के लिए अधिक दबाव पड़ता है। इसी तरह सिगरेट में मौजूद निकोटीन और अन्य जहरीले पदार्थ रक्त को दूषित करते हैं, जिससे किडनी को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। शराब और सिगरेट का लगातार सेवन किडनी को कमजोर बनाता है और भविष्य में गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

अगर सही जीवनशैली नहीं अपनाई जाए तो यह किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। अपनी किडनी और संपूर्ण स्वास्थ्य को अच्छी स्थिति में रखने के लिए 25 की उम्र के बाद अपनी कुछ आदतों को बदलना बहुत जरूरी है। इस लेख में बताई गई कुछ गलत आदतें किडनी पर बुरा असर डालती हैं। इसलिए समय रहते इन आदतों को बदलने की जरूरत है। अपनी गलत आदतों को सुधारें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और समय-समय पर अपनी किडनी की जांच करवाते रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow