ISRO ने की EOS-08 Satellite की सफल लॉन्चिंग, श्रीहरिकोटा से किया लॉन्च 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से EOS-08 Satellite की सफल लॉन्चिंग कर दी।

Aug 16, 2024 - 10:30
 15
ISRO ने की EOS-08 Satellite की सफल लॉन्चिंग, श्रीहरिकोटा से किया लॉन्च 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से EOS-08 Satellite की सफल लॉन्चिंग कर दी। इसके अलावा एक छोटा सैटेलाइट SR-0 DEMOSAT भी पैसेंजर सैटेलाइट की तरह छोड़ा गया। दोनों ही सैटेलाइट्स धरती से 475 km की ऊंचाई पर एक गोलाकार ऑर्बिट में तैनात कर दिए गए हैं।

"सही जगह पर पहुंच गई सैटेलाइट" 

सफल लॉन्च के बाद इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने बताया कि लॉन्चिंग सफल रही। सैटेलाइट सही जगह पर पहुंच गई है। अब हम कह सकते हैं कि SSLV रॉकेट की तीसरी डिमॉन्सट्रेशन उड़ान सफल रही है। साथ ही उन्होंने EOS-08 Satellite की पूरी टीम को बधाई दी।

बता दें कि EOS-08 Satellite को एक साल की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा से बाहर करीब 475 किमी ऊपर स्थापित किया गया। यह एक साल तक काम करेगा। EOS-08​ सैटेलाइट का मकसद पर्यावरण और आपदा को लेकर सटीक जानकारी देना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow