Haryana Assembly Elections : हरियाणा की एक ऐसी विधानसभा सीट, जहां चुनाव जीतने वाले की भी हो गई थी जमानत जब्त

हरियाणा में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में है। मतदान में करीब एक महीने का समय बचा है। चुनावी माहौल बनकर तैयार है। ऐसे में हम आपको आज हरियाणा के विधानसभा चुनावी के इतिहास से एक सीट का रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।

Sep 4, 2024 - 14:04
 19
Haryana Assembly Elections : हरियाणा की एक ऐसी विधानसभा सीट, जहां चुनाव जीतने वाले की भी हो गई थी जमानत जब्त

हरियाणा में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में है। मतदान में करीब एक महीने का समय बचा है। चुनावी माहौल बनकर तैयार है। ऐसे में हम आपको आज हरियाणा के विधानसभा चुनावी के इतिहास से एक सीट का रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं। जहां एक बार चुनाव में सभी पार्टियों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। यही नहीं चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार की भी जमानत जब्त हो गई थी। ये है करनाल जिले की असंध विधानसभा सीट। 

जीतने वाला प्रत्याशी भी नहीं ले पाया था 6% से ज्यादा वोट

बता दें कि किसी क्षेत्र में जितने वोट हैं, उसका 6% वोट से कम अगर किसी प्रत्याशी को मिलता है तो उसकी जमानत जब्त मानी जाती है। असंध में 2009 में कुछ ऐसा ही खेल देखने को मिला था। 2009 में यहां पर विधानसभा सीट पर 10 उम्मीदवार चुनावी रण में थे। लेकिन कड़ी मेहनत करने के बाद भी विजेता उम्मीदवार सहित सभी प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में असफल रहे। वह कुल वोट प्रतिशत का 6% हिस्सा भी हासिल नहीं कर पाए। उस समय एचजेसी के जिले राम शर्मा ने 3540 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उनको कुल 20266 वोट मिले थे। असंध विधानसभा में चुनावी मुकाबला काफी कड़ा रहता है। इसलिए ये हरियाणा की हॉट सीट मानी जाती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow