पंचकूला में दीवार गिरने से 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, भारी बारिश की वजह से हुआ हादसा 

हरियाणा में मानसून एक्टिव है। जिसके चलते आज सुबह से ही राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, पचंकूला में भी आज भारी बारिश हुई है।

Sep 4, 2024 - 14:42
Sep 4, 2024 - 14:42
 41
पंचकूला में दीवार गिरने से 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, भारी बारिश की वजह से हुआ हादसा 

हरियाणा में मानसून एक्टिव है। जिसके चलते आज सुबह से ही राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, पचंकूला में भी आज भारी बारिश हुई है। लेकिन पंचकूला के गांव जासपुर में ये बारिश जानलेवा साबित हुई है। दरअसल गांव जासपुर में भारी बारिश के कारण एक दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते गांव जासपुर में एक दीवार गिर गई। दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। यह घटना कमला ईट भट्टे की बताई जा रहा है। हादसे के बाद बच्चों के शवों को पंचकूला के नागरिक अस्पताल में लाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow