हिमाचल कैबिनेट मीटिंग में लिए बड़े फैसले, इन पदों पर की जाएगी भर्ती

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक बीते गुरुवार को हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। मंत्रिमंडल की इस बैठक में सभी अन्य 10 मंत्री भी मौजूद थे।

Jul 27, 2024 - 11:21
 21
हिमाचल कैबिनेट मीटिंग में लिए बड़े फैसले, इन पदों पर की जाएगी भर्ती
हिमाचल कैबिनेट मीटिंग में लिए बड़े फैसले, इन पदों पर की जाएगी भर्ती
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक बीते गुरुवार को हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। मंत्रिमंडल की इस बैठक में सभी अन्य 10 मंत्री भी मौजूद थे। बैठक करीब छह घंटे तक चली और इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।

देहरा बनेगा पुलिस जिला 

मंत्रिमंडल ने पुलिस जिला देहरा बनाने का निर्णय लिया, जिसका मुख्यालय देहरा में होगा। इस बैठक में जिला कांगड़ा के देहरा में लोक निर्माण विभाग का सर्कल खोलने, ज्वालामुखी में लोक निर्माण विभाग मंडल खोलने के साथ विभिन्न श्रेणियों के 39 पदों को भरने का फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया कि शिक्षा विभाग में शैक्षणिक स्टाफ को शैक्षणिक सत्र के अंत में हर साल ट्रांसफर किया जाएगा।

 हेड टीचर और सेंटर हेड टीचर, मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्य समेत सभी अध्यापक बच्चों को पढ़ाएंगे। सुक्खू कैबिनेट की इस बैठक में मंडी मध्यस्थता योजना- MIS के तहत सेब, किन्नू, माल्टा, संतरा और आम फलों की खरीद 12 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से और गलगल की खरीद दर 10 रुपये प्रति किलोग्राम करने को मंजूरी दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow