Tuesday, March 3, 2026
Home Current News आज शिमला में होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू...

आज शिमला में होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे बैठक की अध्यक्षता

Advertisement

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी, ये बैठक सचिवालय में दोपहर 12 बजे होगी।

जिसमे कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी साथ ही कई प्रस्तावों पर भी मुहर लगेगी, बैठक में रिटायरमेंट एज और पेंशन नियमों से जुड़े कई बड़े फैसले पहले ले लिए जा सकते हैं।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बनी रिसोर्स मोबिलाइजेशन कैबिनेट सब कमेटी की कई सिफारिशें अभी लंबित हैं, जिसमें अधिकांश पर सरकार ने अभी फैसला नहीं लिया है, इसी सिफारिश में कर्मचारियों की रिटायरमेंट ऐज बढ़ाना भी एक एजेंडा है।