Wednesday, March 4, 2026
Home Current News हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने...

हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी

Advertisement

हरियाणा में मानसून पूरी तरह से दस्तक दे चुका है और इसके असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि सोमवार को भी कई इलाकों में बूंदाबांदी और तेज बारिश जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून सामान्य से पांच दिन पहले हरियाणा पहुंच गया है, जिसके चलते बारिश का स्तर पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर रहा है।

29 जून को मानसून ने पूरे हरियाणा को कवर कर लिया। अगले ही दिन यानी रविवार को राज्य के 16 जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और झज्जर में पूरी रात बारिश हुई। सोमवार सुबह हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर जैसे जिलों में घने बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो रही है।

मौसम विभाग का अलर्ट

चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने सोमवार के लिए पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक हरियाणा के 8 जिलों- अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में भारी बारिश की संभावना है।