Tuesday, March 3, 2026
Home Current News हरियाणा की बेटी तनिक्षा खत्री ने प्रदेश का नाम किया रोशन, सीनियर...

हरियाणा की बेटी तनिक्षा खत्री ने प्रदेश का नाम किया रोशन, सीनियर नेशनल तलवारबाजी में जीते 2 गोल्ड मेडल

Advertisement

केरल में चल रही सीनियर नेशनल तलवारबाजी प्रतियोगिता में हरियाणा के करनाल की बेटी तनिक्षा खत्री ने दो गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि तनिक्षा तलवारबाजी में अब तक 62 मेडल जीत चुकी हैं जिनमें से 57 मेडल नेशनल और 5 मेडल इंटरनेशनल लेवल पर जीते हैं।

इसी कड़ी में केरल में चल रही सीनियर नेशनल तलवारबाजी प्रतियोगिता में तनिक्षा खत्री दो-दो गोल्ड मेडल जीते हैं यह गोल्ड मेडल एकल और टीम इवेंट में हासिल किए हैं। अब तनिक्षा का सपना ओलंपिक में जाने का है।

तनिक्षा के बेहतरीन खेल को देखते हुए उनका चयन इंडियन नेवी में भी हो गया है। वह भारतीय नौसेना के लिए CPO के पद पर तैनात हैं उनकी ट्रेनिंग पेरिस में चल रही है, ताकि वह अपने गेम पर फोकस कर सकें और भारत के लिए ओलंपिक में भी मेडल जीत सकें।