हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज, सीएम नायब सैनी अस्थायी कर्मचारियों को लेकर ले सकते हैं बड़ा फैसला 

आज यानी 5 अगस्त को हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।  वहीं, इस बैठक में अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने लेकर बड़े फैसले हो सकते हैं।

Aug 5, 2024 - 09:38
 229
हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज, सीएम नायब सैनी अस्थायी कर्मचारियों को लेकर ले सकते हैं बड़ा फैसला 

आज यानी 5 अगस्त को हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।  वहीं, इस बैठक में अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने लेकर बड़े फैसले हो सकते हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट 5 साल, 8 साल, 10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला ले सकती है। 

रेगुलराइजेशन पॉलिसी पर होगा अंतिम फैसला

वहीं, इसी साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में कैबिनेट के ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग में ग्रुप-C ग्रुप-D के अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर करने पर चर्चा होगी। मंत्रियों के साथ चर्चा करने के बाद रेगुलराइजेशन पॉलिसी पर अंतिम फैसला होगा। 

अग्निवीरों को आरक्षण पर लगेगी मोहर 

हरियाणा सरकार अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान पहले ही कर चुकी है। वहीं, आज मंत्रिमंडल की इस बैठक में अग्निवीरों को नौकरियों में आरक्षण देने को मंजूरी मिलेगी। पुलिस सिपाही, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन, एसपीओ में 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow