हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया डीएलएड परीक्षा का परिणाम, जानिए कैसे करे चैक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई डीएलएड प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष-2019, 2020, 2021 व 2022 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर परीक्षा जुलाई-2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

Sep 28, 2024 - 12:16
 8
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया डीएलएड परीक्षा का परिणाम, जानिए कैसे करे चैक
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ :  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई डीएलएड प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष-2019, 2020, 2021 व 2022 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर परीक्षा जुलाई-2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट इन पर दिए गए लिंक पर देख सकते हैं।
इन परीक्षाओं में कुल 20 हजार 958 छात्र-अध्यापक शामिल हुए।

अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट 

डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-2024 की द्वितीय वर्ष की नियमित परीक्षा में 16 हजार 892 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 12 हजार 617 उत्तीर्ण विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 74.69 रही है। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष की रि-अपीयर परीक्षा में 2381 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1220 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 51.24 रही।

इसी प्रकार प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष की रि-अपीयर परीक्षा में 484 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 240 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 49.59 रही. वहीं प्रवेश वर्ष 2021-2023 द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर परीक्षा में 1085 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 833 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 76.77 रही। संबंधित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट पर देख सकते हैं। इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं वो निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एक महीने पहले निकलेंगे फॉर्म

7 और 8 दिसंबर को आयोजित होने वाली एचटेट परीक्षा के लिए एक महीने पहले फॉर्म निकाल दिए जाएंगे और परीक्षा समय पर ही आयोजित करवाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow