हरियाणा में बोले पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कहा - संघर्ष से हुआ है आम आदमी पार्टी का जन्म 

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज हरियाणा दौरे पर रहे। जहां उन्होंने पूंडरी में एक रैली को संबोधित किया। बैंस ने कहा कि राजनीति को बदलने वाले संघर्ष से आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ है।

Aug 10, 2024 - 16:22
 25
हरियाणा में बोले पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कहा - संघर्ष से हुआ है आम आदमी पार्टी का जन्म 
हरियाणा में बोले पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कहा - संघर्ष से हुआ है आम आदमी पार्टी का जन्म 

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज हरियाणा दौरे पर रहे। जहां उन्होंने पूंडरी में एक रैली को संबोधित किया। बैंस ने कहा कि राजनीति को बदलने वाले संघर्ष से आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ है। आज शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे मुद्दों की बात हो रही है। ये सब अरविंद केजरीवाल की देन है। 

"केजरीवाल की सच्चाई के ताकत से बनाई सरकार"

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2013 में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 28 सीटें  जीती थी। इसके बाद दिल्ली ने लगातार केजरीवाल को जिताया है।  पहले लोग हंसते थे, कहते थे तुम्हें वोट नहीं मिलेंगे।  2017 में हमने पंजाब में अपना पहला चुनाव लड़ा 20 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बने। 2022 में हमने रच दिया इतिहास, पंजाब में 92 सीटों के साथ सरकार बनाई। 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों को आम आदमी पार्टी के आम कार्यकर्ताओं ने हराया। ये अरविंद केजरीवाल की सच्चाई की ताक़त है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow