Tuesday, March 10, 2026
Home Current News पहलगाम हमले के बाद गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 से ज्यादा...

पहलगाम हमले के बाद गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से ही पूरे देश में पाकिस्तानियों और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर है। अब गुजरात पुलिस ने अवैध शरणार्थियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया है। शनिवार को गुजरात में 550 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

ये सभी लोग फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। कल गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद और सूरत में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 550 से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।