शील नागू बने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दिलाई शपथ

न्यायमूर्ति शील नागू पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बन गए हैं। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें आज शपथ दिलाई।

Jul 9, 2024 - 10:56
 34
शील नागू बने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दिलाई शपथ
शील नागू बने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

न्यायमूर्ति शील नागू पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बन गए हैं। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें आज शपथ दिलाई। शपथ समारोह के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दे चुके हैं सेवाएं

जस्टिस नागू का जन्म एक जनवरी 1965 को हुआ है। 27 मई 2011 को उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। नागू मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ में प्रशासनिक न्यायाधीश भी रह चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow