Tuesday, March 10, 2026
Home Current News सरकार ने गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए दिया विशेष बजट-...

सरकार ने गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए दिया विशेष बजट- महीपाल  ढांडा

Advertisement

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने गौ संवर्धन के कार्य के लिए करोड़ो रुपये का बजट का प्रावधान किया है। आज प्रदेश की सभी गौशालाओं को सरकार की ओर से धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि एक भी गोवंश बेसहारा न रहे।

कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा हिसार की श्री गौशाला डेरी डाटा तथा नारनौंद की सातरोल गौशाला के वार्षिक उत्सव में उपस्थित गौ भक्तों व सेवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोवंश के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए लगातार बजट बढ़ाया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति की नई बुलंदियों को छुआ रहा है।

सरकार की दमदार नीतियों की बदौलत आज भारत का नाम दुनिया में गूंज रहा है। वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमारी सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिक मात्रा में खाद एवं दवाइयां के प्रयोग से कृषि योग्य भूमि खराब हो रही है। भूमि की घटती उर्वरा शक्ति को वापस पाने के लिए गाय के गोबर तथा मूत्र से बनी खाद का उपयोग करना होगा।

उन्होंने आचार्य देवव्रत द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और किसानों से आग्रह किया कि वे कुरुक्षेत्र जाकर प्राकृतिक खेती के फॉर्म को अवश्य देखें। वहां अपनाई जा रही खेती की विधियों की जानकारी हासिल करे, इन्हें उपयोग से कृषि लागत में कमी आएगी और भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ेगी। आज लोगों को नई-नई बीमारियां घेर रही है। इन बीमारियों से बचने के लिए पहले भूमि के स्वास्थ्य को ठीक करना ही होगा।