Tuesday, March 3, 2026
Home Current News क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

Advertisement

साइबर क्राइम के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ की साइबर क्राइम और पुलिस की टीम ने क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये गिरोह अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों के लिए काम कर रहा था, ये लोग न सिर्फ फर्जी बैंक खातों की व्यवस्था करते थे, बल्कि ठगी से मिलने वाले पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर उसे ट्रेस होने से बचाते थे, पुलिस अब गिरोह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और फंडिंग सोर्स की भी जांच कर रही है