Tuesday, March 3, 2026
Home Current News दिल्ली और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार गैंगस्टर ढेर, बिहार...

दिल्ली और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार गैंगस्टर ढेर, बिहार के रहने वाले थे 3 गैंगस्टर

Advertisement

रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 4 गैंगस्टरों को पुलिस ने ढेर कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान चारों गैंगस्टर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए डॉक्टर बीएसए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों की टीम ने चारों अपराधियों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि रंजन पाठक, बिमलेश महतो, मनीष पाठक और अमन ठाकुर मुठभेड़ में मारे गए। रंजन पाठक, बिमलेश महतो और मनीष पाठक बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले थे और अमन ठाकुर दिल्ली के करावल नगर का रहने वाला था।