Tuesday, March 3, 2026
Home Current News तरनतारन में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन को लेकर हुआ था विवाद 

तरनतारन में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन को लेकर हुआ था विवाद 

Advertisement

पंजाब के तरनतारन में जमीनी विवाद के चलते दो घरों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है जिसमें तीन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पीड़ित परिवार ने बताया कि जमीन को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है लेकिन इसके बावजूद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कई लोगों के साथ मिलकर उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग और घर में घुसकर तोडफोड़ की।

वहीं पुलिस ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।