Tuesday, March 3, 2026
Home Current News हरियाणा में बेखौफ लुटेरे, सोनीपत में पेट्रोल पंप कर्मचारियों को गोली मारकर...

हरियाणा में बेखौफ लुटेरे, सोनीपत में पेट्रोल पंप कर्मचारियों को गोली मारकर नगदी लूटकर फरार हुए बदमाश 

Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश में बढ़ते अपराध और बदमाशों पर लगातार शिंकजा कसने का प्रयास कर रहे हैं जिसके लिए प्रदेश की पुलिस को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं लेकिन पुलिस की इतनी सख्ती के बावजूद भी प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसी बीच ऐसी ही एक घटना की खबर सामने आई है जहां सोनीपत में लुटेरों ने एक पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों को गोली मारकर लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए।

बता दें कि यह घटना सोनीपत से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 गांव नाथूपुर के पास की है जहां टीडीआई मॉल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों व डीजल लेने आए एक ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर लगदी लूटकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव नाथूपुर के पास स्थित गर्व फिलिंग स्टेशन पर रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे कार सवार चार बदमाश पहुंचे जहां उन्होंने आते ही हवाई फायरिंग के साथ-साथ पेट्रोल पंप के दो सेल्समैन व एक ट्रक चालक को गोली मार दी उसके बाद वह पेट्रोल पंप से लाखों रुपये की नकदी लूट ले गए।