Tuesday, March 3, 2026
Home Current News एलन मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाई

एलन मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाई

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति और एलन मस्क के बीच बिगड़े हुए रिश्ते ने एक और विवादपूर्ण मोड़ ले लिया। दरअसल अरबपति और ट्रंप के करीबी रहे एलन मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की। इससे पहले मस्क ने ट्रंप को चेतावनी दी थी कि वन बिग ब्यूटीफुल बिल पास होने पर अमेरिका में नई पार्टी का गठन होगा।

एलन मस्क ने पार्टी का यह रखा नाम

मस्क ने एक्स पर कहा कि ट्रंप का “बिग, ब्यूटिफुल” विधेयक अमेरिका को दिवालिया बना देगा। एलन मस्क ने राजनीतिक पार्टी की घोषणा एक्स पर की और पार्टी का नाम ‘अमेरिका पार्टी ‘ रखा है।

एलन मस्क ने एक्स पर कही ये बात

अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपने अनुयायियों से यह पूछने के एक दिन बाद कि क्या एक नई अमेरिकी राजनीतिक पार्टी बनाई जानी चाहिए, मस्क ने शनिवार को एक पोस्ट में घोषणा की कि आज, अमेरिका पार्टी आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए बनाई गई है।