शिक्षा मंत्री ने खोल दिया BJP को लगातार मिल रही जीत का राज, आप भी जानिए!
हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा के बाद एक बार फिर से राजनीतिक दलों और राजनेताओं के बीच दावों के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

नकुल जसूजा: हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा के बाद एक बार फिर से राजनीतिक दलों और राजनेताओं के बीच दावों के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। हर राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा कर रहा है। ऐसे में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भाजपा को लगातार मिल रही जीत के पीछे के कारणों का खुलासा किया। ढांडा ने बताया कि भाजपा लोगों के विश्वास और आकांशाओं पर खरा उतरती है। इस निकाय चुनाव में भी लोगों की आकांशाओं पर खरा उतरेंगे। ढांडा ने कहा कि उन्होंने लोगों से किए गए वादे पूरे किए हैं। लोगों का विश्वास ही भाजपा की जीत का आधार है।
कांग्रेस पर ज्यादा दिमाग लगाना ठीक नहीं
कांग्रेस की ओर से निकाय चुनाव ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग पर महिपाल ढांडा ने कहा कि यह सब वह राजनीतिक रूप से खुद को जिंदा रखने और मीडिया में बने रहने के लिए कर रहे हैं। अब यह लोग इवेंट रचने का काम कर रहे हैं। इसलिए इन पर ज्यादा दिमाग लगाना ठीक नहीं है।
What's Your Reaction?






