पंजाब पंचायत चुनाव के चलते 15 अक्टूबर तक रद्द हुईं पुलिसकर्मियों की छुट्टियां

पंजाब में पंचायत चुनावों के मद्देनजर राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 15 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ये फैसला राज्य में 13,937 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Oct 2, 2024 - 11:19
 31
पंजाब पंचायत चुनाव के चलते 15 अक्टूबर तक रद्द हुईं पुलिसकर्मियों की छुट्टियां
Advertisement
Advertisement

पंजाब में पंचायत चुनावों के मद्देनजर राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 15 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ये फैसला राज्य में 13,937 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं चुनाव के लिए करीब 80,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

चंडीगढ़ में बनाया गया स्पेशल कंट्रोल रूम

राज्य चुनाव आयोग ने भी पंचायत क्षेत्रों के 1 करोड़ 33 लाख मतदाताओं के लिए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया है। गावों में पंचायत चुनाव के वक्त माहौल न बिगड़े इसके लिए सरकार और पुलिस प्रशासन, दोनों ही अनेकों प्रयास कर रहे हैं। साथ ही, चंडीगढ़ के सेक्टर 17E में एक स्पेशल कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पंजाब सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में तनाव को कम करने के लिए पार्टी निशान पर चुनाव न कराने का फैसला किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow