Wednesday, March 4, 2026
Home Current News सीजफायर के 3 घंटे बाद ही J&K में ड्रोन अटैक, CM उमर...

सीजफायर के 3 घंटे बाद ही J&K में ड्रोन अटैक, CM उमर अब्दुल्ला ने धमाके का वीडियो किया शेयर

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बनी थी. लेकिन ठीक तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर दिया. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्टकर लिखा कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है और श्रीनगर में धमाकों की आवाज सुनी गई है. वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने धमाके वाला वीडियो भी साझा किया. जिसमें ब्लैकआउट के साथ-साथ आसमान में धमाके भी देखे जा सकते हैं. श्रीनगर में ब्लैक आउट के बीच भारतीय वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया और तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी.