Tuesday, March 3, 2026
Home Current News देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार संभालेंगे महाराष्ट्र...

देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार संभालेंगे महाराष्ट्र की कमान

Advertisement

महाराष्ट्र में आज महायुति सरकार का गठन होने जा रहा है। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभालेंगे। महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण आज शाम साढ़े 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। फडणवीस कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम होंगे, अजित पवार के साथ एकनाथ शिंदे भी बतौर डिप्टी सीएम शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र की राजनीति में देवेंद्र फडणवीस का नाम स्थिरता और नेतृत्व की पहचान है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने पिछली बार 2019 में मुख्यमंत्री पद संभाला था। हालांकि, सरकार बनने के कुछ समय बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए थे और उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद ग्रहण किया।

इस मौके पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति की संभावना है।

महायुति के 31 नेता मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं जिनमें भाजपा के 19, एनसीपी (अजित पवार) के 7 और शिवसेना (शिंदे गुट) के 5 नेता शपथ ले सकते हैं। वहीं अगर सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने नई सरकार के गठन से पहले भाजपा से गृह मंत्रालय की मांग की है।