Tuesday, March 10, 2026
Home Current News मानसून से पहले एक्शन में दिल्ली सरकार, LG और CM ने ड्रेन...

मानसून से पहले एक्शन में दिल्ली सरकार, LG और CM ने ड्रेन सिस्टम का लिया जायजा

Advertisement

दिल्ली में मानसून से पहले सरकार एक्शन में हैं और बारिश के मौसम में दिल्ली की सड़के दरिया ना बनें इसके लिए पहले से ही पुख्ता तैयारी की जा रही है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा खुद ड्रेनेज सिस्टम का जायजा ले रहे है. इसी बीच एलजी वीके सक्सेना और सीएम रेखा गुप्ता ने वजीराबाद और बारापूला के ड्रेनेज का निरीक्षण किया और अधिकारियों से ड्रेन की सफाई के बारे में जानकारी ली.