कांग्रेस जारी करेगी अपना संपूर्ण घोषणा पत्र, पहले जारी किए थे केवल 7 प्वाइंट

एक ओर जहां सभी राजनीतिक दल अपने-अपने घोषणा पत्र को जारी करने के बाद अब चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।

Sep 27, 2024 - 16:30
 39
कांग्रेस जारी करेगी अपना संपूर्ण घोषणा पत्र, पहले जारी किए थे केवल 7 प्वाइंट
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखऱ धरणी, चंडीगढ़ : एक ओर जहां सभी राजनीतिक दल अपने-अपने घोषणा पत्र को जारी करने के बाद अब चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से अब अपना संपूर्ण घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा ने बताया कि 28 सितंबर की सुबह प्रदेश कांग्रेस की ओर से चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के कईं वरिष्ठ नेता मौके पर मौजूद रहेंगे।

7 मुख्य बिंदू जारी कर चुकी है कांग्रेस

 बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अपने घोषणा पत्र के पहले चरण में 7 मुख्य बिंदू जारी कर चुकी है। ऐसे में अब कांग्रेस की ओर से अपना संपूर्ण घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस घोषणा पत्र में कांग्रेस की ओर से कईं और महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow