हरियाणा में कांग्रेस की पहली लिस्ट का जातीय समीकरण, जाने किस जाती के सबसे ज्यादा उम्मीदवर 

बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। बता दें कि इन 32 सीटों पर कांग्रेस ने जातीय समीकरण का खासा ध्‍यान रखा है। पार्टी ने इस लिस्‍ट में सर्वाधिक प्रतिनिधित्‍व जाटों और अनुसूचित जाति को दिया है।

Sep 7, 2024 - 15:35
 41
हरियाणा में कांग्रेस की पहली लिस्ट का जातीय समीकरण, जाने किस जाती के सबसे ज्यादा उम्मीदवर 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरण काफी अहम माना जाता है। वहीं, हरियाणा कांग्रेस पर विरोधी ये आरोप भी लगाते रहते हैं कि वे जाति की राजनीति करते हैं। इस बार भी हरियाणा का चुनावी रण सज गया है। बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। 

जातीय समीकरण का रखा गया ध्यान 

बता दें कि इन 32 सीटों पर कांग्रेस ने जातीय समीकरण का खासा ध्‍यान रखा है। पार्टी ने इस लिस्‍ट में सर्वाधिक प्रतिनिधित्‍व जाटों और अनुसूचित जाति को दिया है। हरियाणा में जाट और गैर जाट का मुद्दा पिछले कुछ चुनावों से छाया रहा है। हरियाणा में जाटों की बड़ी आबादी है और जाटों की नाराजगी किसी भी पार्टी पर भारी पड़ सकती है। यही कारण है कि कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्‍ट में जाटों को काफी प्रतिनिधित्‍व दिया है।

 दरअसल कांग्रेस की पहली लिस्ट में 9 जाट, 9 एससी, 7 ओबीसी, दो ब्राह्मण, तीन मुस्लिम, एक पंजाबी और एक सिख उम्मीदवार को टिकट दिया गया है। बता दें कि पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीट गढ़ी सांपला किलोई से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं महिला पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा सीट से अपने सियासी करियर की शुरुआत कर रही हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को होडल सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow