कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.

Feb 21, 2025 - 09:43
 43
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी,  दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। उन्हें शुक्रवार सुबह तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि सोनिया गांधी की उम्र 78 वर्ष हो गई है। सोनिया गांधी को पब्लिक में आखिरी बार 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में देखा गया था।

बता दें, कि इससे पहले सितंबर 2024 में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। वहीं पिछले साल दिसंबर में खराब तबीयत के कारण ही सोनिया गांधी कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हुई थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।