Thursday, March 5, 2026
Home Current News शिवबाबा धाम में पूजा-अर्चना करेंगे CM योगी, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

शिवबाबा धाम में पूजा-अर्चना करेंगे CM योगी, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अंबेडकर नगर के दौरे पर जाएंगे. सुबह करीब 11 बजे सीएम योगी शिवबाबा धाम पहुंचेंगें जहां सीएम शिवबाबा धाम के परिसर में दर्शन पूजन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम स्थल से सीएम योगी विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद पितृ भक्ति के केंद्र श्रवणधाम पहुंचकर दर्शन करेंगे. साथ ही यहां होने वाले विकास कार्यों का जायजा लेंगे. करीब सवा दो घंटे तक सीएम जिले में मौजूद रहकर कई योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक भी देंगे.