सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, कहा - युद्धस्तर पर जारी है राहत कार्य 

भारी बारिश के चलते यूपी के करीब 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरिक्षण और दौरा कर लोगों का हाल-चाल जाना। 

Jul 10, 2024 - 16:13
 24

133 गांव बाढ से हैं प्रभावित 

सीएम योगी ने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में ही भारी बारिश के कारण 133 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। हजारों हेक्टेयर फसल भूमि और फसलें प्रभावित हुई हैं। जन प्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन यहां पर काम कर रहे हैं। शारदा बैराज तथा अन्य क्षेत्रों के निकट समय रहते बाढ़ से सावधानियां बरतने से जान-माल की बड़ी हानि को टाला जा सका। आपके विधायकों एवं जन प्रतिनिधियों के समय पर किए गए प्रयास से एक बड़ी आबादी को बाढ़ से बचाया जा सका। 

प्रत्येक गांव में नाव की व्यवस्था के दिए निर्देश 

लेकिन, नेपाल और उत्तराखंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया, जिसके कारण जुलाई के पहले हफ्ते में ही बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। यहां एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी की बाढ़ इकाइयां तैनात की गई हैं, स्थानीय गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में नाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। फिलहाल राज्य के 12 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। इन सभी जिलों में बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow