Tuesday, March 3, 2026
Home Current News प्रदेश में BJP की सरकार बनने के बाद सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों...

प्रदेश में BJP की सरकार बनने के बाद सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे CM सैनी, जताएंगे जनता का आभार

Advertisement

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में धन्यवाद रैली करेंगे। जिसकी शुरुआत आज से पंचकूला के कालका से करेंगे। फिलहाल अभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम तय हो गए हैं।

धन्यवाद रैली की सफलता के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सभी हलकों में संयोजक नियुक्त किए हैं। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर तीन बजे कालका पहुंचेंगे जहां वह कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताएंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार इसके बाद मुख्यमंत्री सैनी का 19 दिसंबर को पुंडरी, 22 दिसंबर को उकलाना, 23 को दिसंबर इंद्री और पिहोवा, 25 दिसंबर को रेवाड़ी के कोसली विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम होगा।