कैथल में बोले सीएम नायब सिंह सैनी, कहा - हरियाणा में तीसरी बार खिलेगा कमल 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेगी।

Aug 23, 2024 - 10:01
 17
कैथल में बोले सीएम नायब सिंह सैनी, कहा - हरियाणा में तीसरी बार खिलेगा कमल 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेगी। और हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलेगा। 

"सबसे अधिक वोटों से जीत करेंगे हासिल" 

कैथल में एक सभा में बोलते हुए सैनी ने कहा कि "मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि आज मैं अपने परिवार के पास, भाजपा के तीसरे कार्यकाल के लिए आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। सैनी ने कहा मेरा मानना ​​है कि जब 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को परिणाम आएंगे, तो सबसे अधिक वोटों के साथ 'कमल' तीसरी बार खिलेगा।

संकल्प वैन की जाएगी रवाना 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी संकल्प पत्र की पहली बैठक हुई है और इसमें पूरी योजना बनाई गई है। आज हम यहां से संकल्प पत्र वैन रवाना करने जा रहे हैं। यह वैन जनता के बीच जाएगी और लोगों से सुझाव एकत्र करेगी। पंचकूला से शुरू होकर 15 सदस्यीय समिति सभी 22 जिलों में लोगों से सुझाव लेने जाएगी। इसके साथ ही पिछले 10 सालों में हमारी सरकार ने पिछले घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा किया है। लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए भी सुझाव देना चाहिए। हम अपने काम के बारे में भी बताएंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow