Wednesday, March 4, 2026
Home Current News CM नायब सिंह सैनी की GATE क्वालीफाईड को बड़ी राहत, CMEP में...

CM नायब सिंह सैनी की GATE क्वालीफाईड को बड़ी राहत, CMEP में बनेंगे क्वालिटी मॉनिटर

Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गेट क्वालीफाईड प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत दी है, सीएम सैनी ने क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के साथ की मीटिंग के बाद ऐलान किया कि चीफ मिनिस्टर इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के क्वालिटी मॉनिटर पोस्ट पर गेट क्वालिफाइड यंग प्रोफेशनल्स को सरकार हायर करेगी जो प्रोफेशनल्स विकासात्मक परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सरकार का सहयोग करेंगे।

मीटिंग के दौरान सीएम सैनी ने अधिकारियों को समय पर ही सभी परियोजनाओं को पूरा में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सीएम सैनी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की समय-समय पर जरूरी ट्रेनिंग करवाई जाए, इसके अलावा सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश में चल रही या शुरू होने वाली विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।