Tuesday, March 10, 2026
Home Current News सोनीपत दौरे पर CM नायब सिंह सैनी, श्री गुरु गोरखनाथ प्रकट...

सोनीपत दौरे पर CM नायब सिंह सैनी, श्री गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

सीएम नायब सिंह सैनी आज सोनीपत में आयोजित श्री गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे. राज्य स्तरीय समारोह रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में होगा, जिसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसके साथ ही सीएम कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. गर्मी को ध्यान में रखते हुए पंडाल में कूलर लगाए गए हैं. साथ ही पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंच के दोनों ओर बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं.