Thursday, March 5, 2026
Home Current News CM भगवंत सिंह मान ने मंडियों का जायजा लिया, किसानों और आढ़तियों...

CM भगवंत सिंह मान ने मंडियों का जायजा लिया, किसानों और आढ़तियों से की बातचीत

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को फतेहगढ़ साहिब जिले की बस्सी पठाना अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद सीजन की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। मुख्यमंत्री मान ने बताया कि इस वर्ष का धान खरीद सीजन सुचारू रूप से चल रहा है, और अब तक लगभग 90 प्रतिशत लिफ्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है।

उन्होंने यह भी कहा कि मौसम साफ रहने के कारण धान में नमी की मात्रा काफी कम हो गई है, जिससे किसानों को बेहतर लाभ मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडियों में आने वाले सभी किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और खरीद प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।