मानसून सत्र से पहले सीएम भगवंत मान ने बुलाई कैबिनेट बैठक, अवैध कॉलोनियों को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला 

पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र दो सितंबर से शुरू होने जा रहा है। वहीं, इससे सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक 29 अगस्त को सुबह 11 बजे पंजाब सिविल सचिवालय-1 की दूसरी मंजिल पर होगी।

Aug 28, 2024 - 10:42
Aug 28, 2024 - 11:08
 21
मानसून सत्र से पहले सीएम भगवंत मान ने बुलाई कैबिनेट बैठक, अवैध कॉलोनियों को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला 

पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र दो सितंबर से शुरू होने जा रहा है। वहीं, इससे सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक 29 अगस्त को सुबह 11 बजे पंजाब सिविल सचिवालय-1 की दूसरी मंजिल पर होगी। इससे पहले 14 अगस्त को सीएम मान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। 

बैठक में हो सकते हैं अहम फैसले 

माना जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में प्रॉपर्टी पंजीकरण के एनओसी की शर्त को खत्म करने के लिए नियमों को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा पंजाब में अवैध कॉलोनियों को रेगुलराइज करने की दिशा में भी पंजाब सरकार कोई ठोस कदम उठा सकती हैं, जिससे प्रदेश में 15 हजार अवैध कॉलोनियों के बाशिंदों को अपने पक्के ठिकाने से वंचित नहीं होना पड़ेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow