आज अमृतसर दौरे पर रहेंगे CM मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, श्री हरमंदिर साहिब और दुर्गियाना मंदिर में होंगे नतमस्तक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज अमृतसर के दौरे पर रहेंगे। वहीं, राज्यपाल बनने के बाद यह पहला मौका है, जब गुलाब चंद कटारिया श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे। 

Aug 31, 2024 - 10:42
 27

जानकारी के अनुसार पहले सीएम मान और राज्यपाल करीब 1 बजे श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे। इसके बाद करीब 3 बजे दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक होंगे।  बता दें कि बनवारी लाल पुरोहित के इस्तीफे के बाद गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुलाब चंद कटारिया राज्यपाल नियुक्त होने के बाद पहली बार श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow