Thursday, March 5, 2026
Home Current News आज PM मोदी की अध्यक्षता में होगी CCS की बैठक, पाकिस्तान...

आज PM मोदी की अध्यक्षता में होगी CCS की बैठक, पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई के बारे में होगी चर्चा

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज फिर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक होगी. सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में पहलगाम में हुए आतंकी और उसका बदला लेने के लिए लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर की समीक्षा की जाएगी. अब तक सैना की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में बैठक में चर्चा होगी.

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार लगातार एक्शन मोड में है. पीएम मोदी अब तक कई बैठकें कर चुके है और पाकिस्तान को भारत ने करारा जवाब दे दिया है और साफ शब्दों में कहा है कि भारत ने आतंकवाद के साथ कोई समझौता नहीं किया है.