Tuesday, March 10, 2026
Home Current News बिक्रम मजीठिया के घर रेड: विजिलेंस टीम ने दी दबिश, पुलिस-रैपिड एक्शन...

बिक्रम मजीठिया के घर रेड: विजिलेंस टीम ने दी दबिश, पुलिस-रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Advertisement

बुधवार को पंजाब की मान सरकार ने नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की है, विजिलेंस ने अकाली नेता विक्रम मजीठिया के घर पर छापेमारी की है, मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर छापेमारी चल रही है. घर पर बिक्रम मजीठिया की पत्नी विधायक गुणीव कौर मजीठिया भी मौजूद हैं।

सूत्रों के मुताबिक बिक्रम मजीठिया के घर समेत अमृतसर में कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की गई है, पूरे पंजाब में 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई है, सूत्रों के मुताबिक नशे के कारोबार से जुड़े एक मामले में छापेमारी की जा रही है, ड्रग मनी की तलाश में छापेमारी की जा रही है, विजिलेंस के अधिकारी चंडीगढ़ स्थित मजीठिया के आवास की बाड़ फांदकर अंदर घुसे।

बिक्रम मजीठिया के ग्रीन एवेन्यू स्थित घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी रास्ते भी बैरिकेड लगाकर बंद किए गए हैं। पता चला है कि मजीठिया घर में ही हैं।

एजेंसियों ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए

ड्रग तस्करी मामले में पंजाब सरकार की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अमृतसर ग्रीन एवेन्यू स्थित मजीठिया के घर की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। जांच अभी भी जारी है और मजीठिया के घर की तरफ किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

आसपास के घरों और बंगलों में भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। मजीठिया के घर के बाहर सड़कों पर पंजाब पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।

मजीठिया बोले-मेरे खिलाफ नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी

छापेमारी पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मैंने बहुत पहले ही कहा था कि जब भगवंत मान सरकार को मेरे खिलाफ झूठे ड्रग केस में कुछ नहीं मिला तो अब मेरे खिलाफ नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। मजीठिया ने कहा कि आज विजिलेंस के एसएसपी की अगुवाई में एक टीम ने मेरे घर पर छापेमारी की है।

भगवंत मान को यह बात समझ लेनी चाहिए, चाहे जितने भी केस दर्ज हो जाएं, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा पाएगी।
मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करूंगा। मुझे अकाल पुरख, गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है। अंत में सत्य की जीत होगी।